फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरने से मासूम की मौत, पांच घायल

Mon, 16 May 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
ढोलना में हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 ढोलना इलाके में रविवार रात छज्जा गिरने से एक मासूम की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में एक बालिका की स्थिति चिंताजनक है, जिसे उच्च चिकित्सा के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया  है। 
विज्ञापन

ढोलना की गली से रंगशाला का वाहन गुजर रहा था। तभी रंगशाला के वाहन में लगा कुंडा मकान के छज्जे की सरिया में फंस गया। वाहन के आगे बढ़ते ही छज्जे पर दबाव पड़ा और वह गिर गया। छज्जे के नीचे पढ़ रहे बच्चे मलबे में दब गए। चीखपुकार मच गई। मलबे में रिहान(5) पुत्र साहिद की मौके पर मौत हो गई, जबकि रिहान की 2 साल की मासूम बहन आलिया, शिवानी(6)पुत्री वीरपाल, प्रशांत(7)पुत्र होडल सिंह, सागर सिंह(7)पुत्र वीरपाल सिंह घायल हो गए। घायलों को देर रात्रि जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से शिवानी की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। ढोलना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें