फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घरों में फातिहा पढ़कर मनाया चेहल्लुम

Thu, 07 Sep 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। चेहल्लुम पर हर साल बैंड-बाजों के साथ ताजिये उठाए जाते हैं, लेकिन इस बार ताजिये तैयार नहीं हो सके। ऐसे में केबल सीरीनी (प्रसाद) बांट, मस्जिदों और घरों में फातिहा पढ़कर चेहल्लुम मनाया गया। ताजिये के कारीगरों के यहां किसी की मृत्यु हो गई है। इसके कारण इस बार ताजिये तैयार नहीं किए गए।
विज्ञापन

मो. शकील ने बताया कि मातम के साथ मनाए जाने वाले मोहर्रम के चालीस दिन होने पर चेहल्लुम का दिन होता है। इसमें ताजिये उठाए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार ताजिया बन नहीं पाए हैं। मो. आशिफ अली ने बताया कि परंपरा के अनुसार मोहर्रम व चेहल्लुम पर बैंड-बाजों के साथ ताजिया जुलूस निकाला जाता रहा है। इस बार चेहल्लुम पर ताजिया नहीं उठाए गए हैं। घरों व मस्जिदों में फातिहा पढ़कर प्रसाद वितरण किया गया।
छड़ी लगाकर फातिहा पढ़ी
निधौली कलां। मुस्लिम समुदाय द्वारा चेहल्लुम का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया गया। ताजिया की जगह छड़ी लगाकर मौलाना मंसूर आलम द्वारा फातिहा पढ़ी गई। बड़ी मस्जिद में लोगों ने शांति की दुआएं मांगीं। घरों में पकवान बनाए गए। पप्पू कुरैशी, शमशाद कुरैशी, कायम बरकाती, रहीस अहमद, मुस्तकीम अहमद, शमशाद सलमानी आदि ने घरों पर आयोजन किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें