फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विघ्नहर्ता की जय-जयकार, गणेश चतुर्थी के लिए सजा बाजार

Sun, 01 Sep 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गणेश चतुर्थी की तैयारी को लेकर जिले में रौनक दिखने लगी है। 7 सितंबर को पांडालों में गणेश भगवान विराजेंगे। 17 सितंबर तक महोत्सव चलेगा। कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की बिक्री शुरू हो गई है। खरीदने के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिले में गणेश चतुर्थी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। बुद्धि के देवता भगवान गणेश की पूजा का यह सबसे बड़ा दिन माना जाता है। शहर की ठंडी सड़क, जीटी रोड व शिकोहाबाद रोड पर गणेश प्रतिमाओं की बिक्री शुरू हो गई है। शहर के प्रमुख स्थानों पर बनने वाले पांडालों में गणपति प्रतिमाओं की स्थापना होगी। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार मूर्तियों की कीमतों पर कुछ दाम बढ़े हैं।
पांच फीट की प्रतिमा पिछले वर्ष साढ़े चार हजार रुपये में मिल जाती थी, जो इस बार पांच हज़ार से 5100 में मिल रही है। मूर्तिकार ने बताया कि रंग से लेकर मिट्टी भी महंगी हो गई है। इसके साथ अन्य कच्चा माल भी बीते वर्ष की अपेक्षा महंगा मिल रहा है, मूर्ति को तैयार करने में काफी समय लग जाता है। डेढ़ माह पूर्व से ही मूर्तियों का निर्माण शुरू कर दिया था। इस सप्ताह से बुकिंग की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें