फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: बम भोले की जय जयकार, भक्तों की भीड़ अपार

Sat, 18 Feb 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। महाशिवरात्रि पर्व पर सड़कों से लेकर शिवालयों में बम-बम भोले गुंजायमान रहा। हर शिव मंदिर पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए लोगों की कतारें लगी रहीं। लोग कतार में लगकर जलाभिषेक करने को उत्साह के साथ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। दोपहर तक भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया। वहीं शाम को भोले बाबा के शृंगार दर्शन कर शिवभक्त अभिभूत हो गए।
विज्ञापन


शहर के कैलाश मंदिर पर भक्तों की हजारों की संख्या में भीड़ नजर आई। तड़के चार बजे से ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। हालांकि इस समय भक्तों की भीड़ कम थी। लेकिन एक घंटे बाद ही करीब 5 बजे से भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। मंदिर की सीढि़यों से लेकर नीचे परिसर तक भीड़ नहीं समा पा रही थी।

महिला व पुरुष भक्तों के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गई। मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए दस-दस भक्तों को प्रवेश दिया गया। जिससे शिवलिंग पर भीड़ का दबाव न बढ़े। दोपहर 1 बजे तक भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन


वहीं शाम पांच बजे से भक्तों को भगवान शिव के शृंगार दर्शन कराए गए। कैलाश मंदिर के अलावा सब्जी मंडी, डाक बंगलिया, इंद्रपुरी, अरुणा नगर, पीपल अड्डा, निधौली कलां रोड समेत अन्य शिवालयों पर भी जलाभिषेक किया गया। वहीं परसोननाथ महादेव मंदिर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की खासी भीड़ पहुंची।


रात को की गई महाआरती: शहर के कैलाश मंदिर में पूरे दिन जलाभिषेक के बाद दोपहर में मंदिर परिसर की सफाई की गई। उसके बाद भगवान शिव का श्रंगार किया गया। शाम साढ़े सात बजे संध्या आरती और रात 10 बजे महाआरती का आयोजन किया गया।


जगह-जगह हुए भंडारे
शहर में जगह-जगह भंडारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भक्तों द्वारा सड़क किनारे डीजे व पंडाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद पाने के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिली। वहीं कैलाश मंदिर के बाहर शाम के समय खीर का वितरण किया गया।

कस्बों में भी भगवान शिव की आराधना को उमड़े श्रद्धालु



जलेसर/सकीट/अवागढ़/निधौली/मिरहची। कस्बाई इलाकों में भी महाशिवरात्रि पर्व उत्साह से मनाया गया। भगवान शिव की आराधना को श्रद्धालु मंदिरों में उमड़े। धतूरा, बेलपत्र, पुष्प आदि से पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगीं। जलेसर नगर स्थित चिंताहरण महादेव, गोपेश्वर महादेव, बड़केश्वर महादेव, नागेश्वर महादेव, महादेव मंदिर बारी का चौक, भैरों बगीची महादेव आदि मंदिरों पर शिवभक्तों का तांता लगा रहा। गांव पटना स्थित पूर्ण इच्छेश्वर महादेव मंदिर पर भी हजारों की तादाद में शिव भक्तों अभिषेक किया।

एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर, एसएचओ जगदीश चंद्र, विष्णु रावत, राहुल बाल्यान, कमल सिंह आदि लोग मौजूद रहे। अवागढ़ में मोहल्ला रायान स्थित शिव पार्वती मंदिर, शहनौआ रोड स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, जलेसर रोड स्थित काली मंदिर, बाईपास मार्ग स्थित मां दुर्गा भवानी मंदिर, भामाशाह मंदिर आदि मंदिरों पर सुबह से ही कांवड़ियों व अन्य भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया। सकीट में भक्तों ने तरा के महादेव मंदिर, भस्मासुर मंदिर व सिद्धेश्वर मंदिर इशारा के साथ नगर के मंदिरों में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। इसके साथ ही मंदिरों, आश्रमों तथा घरों में रुद्राभिषेक के साथ भंडारों का भी आयोजन किया गया। थाना प्रभारी अनुज चौहान सहित पुलिस कर्मी सुरक्षा की दृष्टि से भ्रमणशील रहे। निधौली कलां में कांवड़ियों ने शिवलिंग पर भक्ति भाव के साथ जलाभिषेक किया। शिव की कृपा के लिए महायज्ञ का आयोजन प्राचीन गगनपुरी के शिव मंदिर में किया गया।

सुल्तान सहाय मंदिर पर भक्तों द्वारा जलाभिषेक कर पूजन किया गया। मिरहची में शिवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। इसके साथ ही विधि विधान से भगवान शिव की आराधना कर महादेव का आशीर्वाद लिया। क्षेत्र के भोलेनाथ मंदिर बढ़ौली, शिव मंदिर भोजपुर, प्राचीन शिव मंदिर श्यामपुर, जिन्हैरा आदि गांवों में भी मंदिरों का माहौल शिवमय रहा।



भोले के अर्पित किया गंगाजल
अलीगंज/जैथरा/राजा का रामपुर। अलीगंज में पालिका रोड स्थित प्राचीन शिवालय मंदिर, मोहल्ला सुम्मेर चंद्र स्थित शिव मंदिर, माताकाली मंदिर पर स्थापित शिवलिंग सहित विभिन्न स्थानों पर पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। शुक्रवार देररात गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के लिए कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने जलपान की व्यवस्था कराई। एसआई अश्वनी कुमार, संजीव कुमार, विजय सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

जैथरा कस्बा से सटे गांव जरारी में जिरौलिया मंदिर के नाम से मशहूर प्राचीन शिव मंदिर में प्रात: 5 बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। ग्राम कसौलिया के शिव मंदिर पर भी श्रद्धा के साथ भक्तों ने जलाभिषेक किया। यहां श्रृद्धालुओं और कांविड़यों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉ. सुलेमान खान के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम को तैनात किया गया। वहीं सभी शिव मंदिरों पर थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीमों को तैनात किया।

राजा का रामपुर में गढ़ी रानी साहिबा और मोहल्ला मालियान स्थित बनखंडी महादेव दरबार में पूरे दिन भक्तों की भीड़ लगी रही। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, सीओ विक्रांत द्विवेदी, अर्जुन सिंह राठौर ने आते-जाते कांवड़ियों को फल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें