अवागढ़ कस्बे में निकाली गई दाऊजी की शोभायात्रा में शामिल श्रृद्धालु। संवाद
एटा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर की पुरानी बस्ती से दाऊजी महाराज की शोभयात्रा शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम और परंपरागत रूप से निकाली गई। इस दौरान दाऊजी महाराज के जयकारे गूंज उठे। दाऊजी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शहर के मुख्य मार्गों से शाम को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में दाऊजी महाराज को रथ पर सवार कर निकाला गया। लोगों ने पुष्पवर्षा की और आरती उतारी। इसके बाद प्रसाद भी वितरण किया गया। इस दौरान विष्णु वार्ष्णेय, निर्मल वार्ष्णेय, राजू वार्ष्णेय, चंद्रपाल वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय, रज्जन वार्ष्णेय आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
अवागढ़ कस्बे में भी वार्ष्णेय समाज ने किला रोड स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर में देवछठ पर अनेक धार्मिक आयोजन किए गए। मंदिर के महंत विश्वदीप उपाध्याय की देखरेख में दाऊजी महाराज का अभिषेक, मंगला आरती और भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया। शाम को दाऊजी महाराज की रथयात्रा में आकर्षक झांकियां, डोला, काली अखाड़ा, बैंड बाजों के साथ पूरे नगर में निकाली गई। वहीं, सकीट कस्बे में दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना कर खीर के प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में गुल्लू वार्ष्णेय, यशू वार्ष्णेय, हिमांशु वार्ष्णेय, शिवम वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।