एटा। इन दिनों विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रहीं हैं। बुधवार को एलएलबी के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियाें की न्याय शास्त्र की परीक्षा थी। छात्र-छात्राओं की गेट पर चेकिंग हुई, इसके बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया।
जनपद स्थित जनता (पीजी) महाविद्यालय परसोंन में बुधवार को द्वितीय पाली में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर न्याय शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। इसमें एचएस लॉ महाविद्यालय एवं श्री विष्णु भगवान लॉ महाविद्यालय के पंजीकृत 305 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी थी लेकिन 300 ने ही परीक्षा दी। तृतीय पाली में बीए पंचम सेमेस्टर राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें कुल पंजीकृत 47 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। केंद्र पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद उन्हें कक्षा में प्रवेश दिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षाएं विश्वविद्यालय के निर्देशन में नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण माहौल में हो रहीं हैं। 31 जनवरी से बीएड की परीक्षाएं भी प्रस्तावित हैं। जिसकी समस्त तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा प्रभारी डॉ. गुलशन कुमार ने बताया कि परीक्षाओं की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से एवं आंतरिक सचल दल की देखरेख में कराई जा रहीं हैं।