फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दूसरे की जमीन बेचकर 27 लाख रुपए ठगे

Fri, 31 Mar 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव खरसुलिया निवासी एक व्यक्ति के साथ ठगी की गई है। उसने दूसरे की जमीन बेचकर 27 लाख से अधिक रुपये ठगने का मुकदमा दंपती सहित छह के खिलाफ दर्ज कराया है।
विज्ञापन


धोखाधड़ी करके 27.20 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट अदालत के आदेश पर पीड़ित रमेश चंद्र ने लिखाई है। आरोप है कि साजिश रचकर अमन कुमार, इसकी पत्नी प्रियंका निवासी तमरौरा थाना नयागांव, आमोद कुमार, गौरव शर्मा, सुभाष चंद्र और दिनेश सिंह निवासीगण अकबरपुर लालसहाय थाना नयागांव ने ठगी की है।

बताया कि इन लोगों से पहले से परिचय था, इसके चलते आना-जाना था। इन्होंने मौजा अलीपुर में एक जमीन दिखाई। इसका सौदा 27 लाख 20 हजार में हो गया। 20 जनवरी 2021 को आरोपियों ने अपने नाम का बैनामा दिखाया और तीसील जाकर मेरे नाम फर्जी बैनामा कर दिया। यह बात तब पता चली जब जमीन दाखिल-खारिज नहीं हुई।
विज्ञापन


तब तहसील अलीगंज जाकर जानकारी की। मालूम हुआ कि प्रियंका व अन्य के नाम जमीन ही नहीं थी। अलीपुर निवासी अनसूचित जाति के शिवलाल के नाम इसका पट्टा है। इसके बाद रकम वापस करने के लिए आरोपियों से लिए कहा तो गालीगलौज कर धमकी दी गई। थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि फर्जी तरीके से बैनामा करके ठगी करने का आरोप है। अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें