फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग के आदेश पर डीएम ने बदले दस बूथ

Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
आयोग के आदेश पर डीएम ने बदले दस बूथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत पर निर्वाचन आयोग के आदेश पर डीएम ने शुक्रवार को अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के 10 बूथों मेें परिवर्तन कर दिया। साथ ही  एसडीएम, तहसीलदार का आरोप पत्र शासन को भेजने, बीएलओ, लेखपालों के खिलाफ मतदान के बाद एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही 50 से अधिक शिकायती बूथों की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की।  
विज्ञापन

डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज ने शुक्रवार को अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में जाकर बूथ निर्धारण की स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जनता इंटर कालेज कैल्ठा पर स्थापित पांच बूथों का स्थान परिवर्तित करते हुए तहसील परिसर में स्थापित करने, तहसील परिसर में स्थापित बूथाें पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाने के निर्देश दिए। अमृतपुर रघूपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय पर स्थापित बूथ पर रास्ता दुरुस्त नहीं होने पर यहां के बूथों को प्राथमिक विद्यालय गोराचम में बनाने, मोहकपुर के इंटर कालेज में बने बूथ को गांव के प्राथमिक विद्यालय में करने, प्राथमिक विद्यालय नगला अजीत के बूथ को मदसुआ के प्राथमिक स्कूल में बनाने के निर्देश दिए। यह बूथ गांव से पांच किलोमीटर की दूरी पर था। डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि कई ऐसे बूथ हैं, जहां किसी न किसी नेता, प्रत्याशी के दखल की बात सामने आई है। बूथों के निरीक्षण के दौरान कमियां भी मिली हैं। इसके लिए स्वतंत्र टीम गठित कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें