एटा। यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 218 वाहनों के चालान किए हैं। यातायात प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को चलाए गए अभियान में मोडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म, हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न की चेकिंग की गई। इसके अलावा यातायात नियम उलंघन, ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, नाबालिग चालक, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में खड़े वाहन और डग्गेमार बस सहित कुल 218 वाहनों के 2.72 लाख रुपये के चालान किए गए।