फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंबर निर्माण की मांग के लिए अड़े अधिवक्ता

Thu, 13 Apr 2017 11:35 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
चैंबर निर्माण की मांग के लिए अड़े अधिवक्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
नवीन न्यायालय परिसर में चैंबर निर्माण की मांग के लिए अधिवक्ता अड़े हैं। उन्होंने गुरुवार को हड़ताल पर रहकर न्यायिक कार्य नहीं किया। चैंबर के निर्माण की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया। चेताया कि जल्द शासन प्रशासन ने चैंबर निर्माण के लिए धन अवमुक्त नहीं किया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जाएगी।
विज्ञापन

इस मुद्दे पर गुरुवार को सभी बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई। इसमें एकमत होकर अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण का मामला उठाया। अधिवक्ताओं ने कहा जब तक उनके चैंबरों का निर्माण नहीं होता, तब तक नवीन न्यायालय परिसर में अधिवक्ता नहीं जाएंगे। उन्होंने शासन से एवं प्रशासनिक न्यायमूर्ति से चैंबर निर्माण के लिए लंबित पत्रावली को स्वीकृत कर धन अवमुक्त कराए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि इस मामले में एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं सदर विधायक देवेंद्र राजपूत से भी मिलेगा। कासगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय कुमार सक्सेना, डिस्ट्रीक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल वाहिद, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इकबाल हुसैन ने कहा कि शीघ्र ही अधिवक्ताओं के चैंबरों का निर्माण किया जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करेंगे। मौके पर पीसी मिश्रा, सत्येंद्र पाल सिंह बैस, प्रदीप सक्सेना, प्रमोद कुमार पुंडीर, विपिन शर्मा, रमेश सिंह सोलंकी, अनिल मिश्रा, अनुराग शर्मा, अभिषेक गुप्ता, शिव कुमार, धर्मेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, अजीत भारद्वाज, मधुर गौड, धरमवीर सिंह, रामनिवास राजपूत, अशोक वर्मा, कृष्ण कुमार, दुष्यंत गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें