एटा के जलेसर में सेंट्रल जीएसटी आगरा की टीम शुक्रवार को पहुंची। यहां पीतल व्यवसायी आदित्य मित्तल और उनके भाइयों के कारखानों पर सर्वे किया। देर शाम तक यह कार्रवाई चलती रही। इस दौरान चार कारखानों को सील कर दिया गया। अलग-अलग टीमों ने इनके परिवार की नगर में स्थित चार फैक्ट्री का निरीक्षण किया।
बाईपास रोड स्थित घंटा फैक्ट्री पर पहुंचे। यहां उस समय श्रमिक कार्य कर रहे थे। उनसे मालिक को बुलाने को कहा। इसके बाद गेट बंद करा दिया और बाहर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए। किसी को अंदर जाने या अंदर से बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई। हालांकि कारखाना स्वामी भी नहीं पहुंचे।
इसके अलावा कटरा चुंगी स्थित पीतल कारखाना, फिरोजाबाद रोड और आगरा रोड स्थित केमिकल (शोरा) कारखाने पर भी जानकारी देने के लिए कोई नहीं पहुंचा। देरशाम तक इंतजार करने के बाद टीम ने चारों कारखानों को सील कर दिया। उधर, जीएसीटी कार्रवाई को लेकर अन्य व्यापारियों को भी तमाम आशंकाएं हो गईं। दोपहर में ही कई लोग अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराकर घरों की ओर निकल गए।