फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परीक्षा में डििस्टंक्शन पर ही मिलेगा प्रमाणपत्र

Sat, 07 Mar 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सोशल मीडिया और आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (एआई) के दौर में भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि हर वर्ष होने वाले प्रशिक्षण वर्ग का स्वरूप इस बार बदला गया है।
विज्ञापन

अब कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, रीति-नीति के साथ-साथ सोशल मीडिया और एआई के बारे में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ता प्रवास भी करेंगे। इसके बाद आनलाइन परीक्षा भी देंगे। इस परीक्षा में 80 प्रतिशत अंकों के साथ डिक्टेंशन लाने वाले कार्यकर्ता काे ही ऑनलाइन सर्टिफिकेट मिल सकेगा। प्रदेश भर में सात मार्च से पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत हर जिले में प्रशिक्षण वर्ग लगेंगे। हर मंडल पर यह प्रशिक्षण वर्ग होगा। एटा के चारों विधानसभा क्षेत्र के 22 मंडलों में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इसकी शुरुआत शनिवार को निधौली कलां मंडल से हुई है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में समानता पर जोर दिया गया है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रशिक्षण स्थल पर ही प्रवास करेंगे। सामूहिक और समान रूप से उन्हें सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ सात सत्रों में प्रशिक्षण दिया जाना है। हर वर्ग में अलग-अलग विषय के विशेषज्ञ जानकारी देंगे। इसमें पार्टी का इतिहास, विचारधारा, नीति और रीति के साथ सोशल मीडिया और एआई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें