फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया क्षमावाणी पर्व

सार

श्री दिगंबर जैन वीर मंडल द्वारा जनेश्वर मिश्र सभागार में क्षमावाणी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।निर्मल जैन ने शास्त्र भेंट, अनिल जैन अन्नू ने पाद प्रक्षालन किया।जिसमें गुड्डा हलवाई ,नितिन जैन, विपिन स्वामी, सोनू जैन, प्रियंका जैन को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र सभागार में जैन समाज के कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते पदाधिक - फोटो : ETAH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। श्री दिगंबर जैन वीर मंडल द्वारा जनेश्वर मिश्र सभागार में क्षमावाणी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे से क्षमा याचना की।
विज्ञापन

मंच पर आसीन आर्यिका विद्यांतश्री माताजी ने कहा कि पहले हम सबको क्षमा करें और क्षमा अपने आप से भी मांगें।
अंतस में क्षमा भाव ही असली क्षमा है। जिनसे हमारा विरोध नहीं है उनसे तो हम क्षमा मांगते हैं लेकिन जिससे वास्तविक क्षमा मांगनी चाहिए उनसे नहीं मांगते हैं। क्षमा वीरों का आभूषण है। इससे पूर्व ध्वजारोहण जैन समाज के अध्यक्ष योगेश चंद जैन और मंच उद्घाटन गुलाबचंद जैन ने किया। जबकि चित्र अनावरण मुकेश जैन सकीट, अशोक जैन, नितिन जैन केमिस्ट, अंकुर जैन, अमित जैन सकीट, शशांक जैन, अनुज जैन, पंकज जैन ने किया। दीप प्रज्ज्वलन डॉ. शैलेंद्र जैन, रूपा जैन ने किया।
निर्मल जैन ने शास्त्र भेंट, अनिल जैन अन्नू ने पाद प्रक्षालन किया। दिगंबर जैन वीर मंडल ने वस्त्र भेंट किए। इस अवसर पर लकी ड्रॉ भी निकाला गया। जिसमें गुड्डा हलवाई ,नितिन जैन, विपिन स्वामी, सोनू जैन, प्रियंका जैन को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मचारी आशीष भैया ने किया। मंडल के अध्यक्ष संजय जैन एवं मंत्री अनिल कुमार जैन ने आभार व्यक्त किया। संदीप जैन, सुशील गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राकेश गांधी, सुनील बांदा, सुधीर ठेकेदार, जितेंद्र जैन, सत्येंद्र जैन, राजकुमार जैन, बबिता जैन, चित्रा जैन, कंचन अड़ंगा, पूनम यादव, ऊषा जैन, वर्षा जैन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें