फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग के माध्यम से लोगों को जोड़ेगा विहिप

सार

विश्व हिंदू परिषद सत्संग के माध्यम से लोगों को संगठन से जोड़ेगा।सत्संग प्रमुख, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद की बैठक में बोलते सत्संग प्रमुख अभय प्रताप सिंह। - फोटो : ETAH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। विश्व हिंदू परिषद सत्संग के माध्यम से लोगों को संगठन से जोड़ेगा। इसके लिए रूपरेखा शहर के ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में हुई बैठक में बनाई गई।
विज्ञापन

प्रांत सत्संग प्रमुख अभय प्रताप सिंह ने सत्संग के बारे में जानकारी दी। कहा कि आरएसएस में स्वयंसेवकों का निर्माण शाखा द्वारा होता है। उसी प्रकार विहिप में सत्संग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ सकते हैं। सत्संग प्रमुख, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

प्रांत संयोजक और विभाग पालक अधिकारी राकेश त्यागी ने सभी प्रखंडों से आए प्रखंड अध्यक्षों, मंत्री से परिचय कर उनके प्रखंड की जानकारी ली। बैठक की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने की। मंच पर कार्यकारी अध्यक्ष सुधाकर गुप्ता के साथ जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे। वहीं बैठक में शिवांग गुप्ता, मीनू वार्ष्णेय, रत्नेश गुप्ता, ममता सिंह, रीना वर्मा, अनुभव गुप्ता, सुभाष पाल, मुकेश राठौर, आचार्य सुखदेव, केशव चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें