तहसील क्षेत्र के ग्राम कादरगंज पुख्ता स्थित राधाकृष्ण जूनियर हाईस्कूल पाठशाला में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती अनुभूति सेवा समिति के द्वारा मनाई गई। इस दौरान किसान परिवारों को कंबल वितरण भी किए गए।
समिति संरक्षक किरण यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के किसानों और जमीन से जुड़े नेता थे। देश की खुशहाली का रास्ता गांवों से गुजरता है। लेकिन अब ग्रामीणों की जमीन पर भ्रष्ट नेताओं, अफसरों एवं पूंजीपतियों के फार्म हाउस बन गए हैं। जिससे किसानों को समस्याएं हो रही हैं। गोष्ठी को धारम राठौर, पूर्व प्रधान सुरेश, शेर सिंह प्रजापित आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान असलमखान, तेजपाल राजपूत, आमिर सैफी, सूर्यांश, राममोहन मिश्रा, मास्टर जयलाल, अरविंद चिक आदि मौजूद रहे।