फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मना प्रभु यीशू का जन्म दिवस

Fri, 25 Dec 2015 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस पर्व जनपद भर में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। नगर की दोनों चर्च में प्रार्थना सभाएं हुई और प्रभु यीशू के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। प्रार्थना सभा के अलावा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भीं हुआ। पर्व के मौके पर चर्च में उल्लास का महौल रहा। बच्चे युवा, बुजुर्ग सभी ने एक दूसरे क ो पर्व की बधाई दी।ं बुजुर्गो को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन

प्रार्थना सभा का शुभांरभ फादर रौड्रिक विक्टर ने किया। तीन घंटे तक प्रार्थना सभा में लोगों ने आंख बंद कर प्रभु यीशू का स्मरण किया और शांति की कामना की। फादर ने जीजस क्राइस्ट की जीवन शैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीजस क्राइस्ट संसार में प्रेम व भाईचारे का संदेश देने आए थे।  उन्होंने अपने जीवन को संघर्ष में काटा और लोगों को प्रेम से जीना सिखाया। हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर इंसानों के बीच प्रेम व अपनत्व की भावना को जाग्रत करना चाहिए। जिससे संसार में सभी वैमनस्यता भुलाकर प्रेम पूर्वक रहे। प्रार्थना सभा का संचालन चर्च सचिव अरविद सहाय ने किया। मुख्य अतिथि सीओ सबीह हैदर ने भी प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। क्रिसमस के मौके पर बुजुर्गो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। सन्डे स्कूल प्रभारियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पर्व पर मनोज कुमार, मोतीलाल, पीएम लाल, यूनूस लाल, रूबी प्रसाद, डाङ लीना लायल, इन्द्रपाल सहाय, संजीव, डैनियल, केतकी प्रसाद, जीत मसीह आदि मौजूद रहे।


चर्च की खूबसूरती को अपलक निहारते रहे लोग
कासगंज(ब्यूरो)। चर्च में क्रिसमस पर्व के मौके पर हर्ष उल्लास का क्रेज युवाओं में सबसे अधिक रहा। प्रार्थना सभा के बाद युवाओं ने चर्च में पार्टी आयोजित की। रात्रि को प्रभु यीशू के जन्मदिवस पर काटे गए केक का वितरण किया और मनोरंजन किया। चर्च की खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करने को युवा बेताब दिखे। चर्च में सजे क्रिसमिस ट्री व अन्य सजावट को भी युवा निहारते नजर आए। देर सांय तक क्रिसमस पर्व की खुमारी युवाओं के बीच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें