फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्कूली बसों में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे

Tue, 25 Aug 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राजकीय इंटर कॉलेज के स्काउट एवं गाइड हॉल में मंगलवार को मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि स्कूल बसों में परिचालक के साथ महिला परिचारिका का होना आवश्यक है। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करे कि छात्र-छात्राओं को स्कूल लाने और ले जाने के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन को जिम्मेदार माना जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित कराए जाएं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर निगरानी रखी जा सके। बसों के संचालन और विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रधानाचार्यों से कहा गया कि वे सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें और किसी भी कमी को तत्काल दूर कराएं। डीआईओएस ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें