फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : पाठ्यक्रम के अनुसार आया पेपर, खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Sun, 01 Mar 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
धुमरी पब्लिक स्कूल से परीक्षा देने के बाद बाहर निकलते विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
एटा। जिले में शनिवार को सीबीएसई की इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा 9 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। पेपर आसान होने की वजह से विद्यार्थियों को चेहरे खिले रहे। वहीं 34 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। सुबह 9ः30 बजे से विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र देखकर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 1ः45 बजे तक आयोजित की गई। इसमें कुल 1728 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 1694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 34 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर विद्यार्थियों ने बताया कि रसायन विज्ञान का पेपर बहुत आसान रहा। पाठ्यक्रम के अनुसार ही सारे प्रश्न आए थे। जिन्हें हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
बोले छात्र..
रसायन विज्ञान पेपर को लेकर काफी चिंता थी। पेपर सामने आया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरा पेपर हल कर लिया गया। किसी प्रश्न में कोई दिक्कत नहीं हुई। - हर्ष कुमार प्रजापति, 12
विज्ञापन

रसायन विज्ञान का पेपर काफी आसान था। पाठ्यक्रम के अनुसार ही सभी प्रश्न थे। निर्धारित समय के अंदर ही पूरा पेपर हल कर लिया गया। - अंकित, 12

धुमरी पब्लिक स्कूल से परीक्षा देने के बाद बाहर निकलते विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय

धुमरी पब्लिक स्कूल से परीक्षा देने के बाद बाहर निकलते विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें