एटा। सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा जिले में मंगलवार को शुरू हो रही है। इसमें 3 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा जिले के 9 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
सीबीएसई के जिला कॉऑर्डिनेटर राजीव गुप्ता ने सोमवार को बताया कि सीबीएसई की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। जिले में 3337 विद्यार्थी हाईस्कूल की परीक्षा देंगे।
उन्होंने बताया कि जिले में असिसी कॉन्वेंट स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल, ट्यूलिप पब्लिक स्कूल, अवागढ़ पब्लिक स्कूल अवागढ़, लोकमनदास पब्लिक स्कूल धुमरी पब्लिक स्कूल, त्रिवेणी देवी पब्लिक स्कूल अलीगंज और केंद्रीय विद्यालय में परीक्षाएं आयोजित होंगी।
परीक्षा सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को सुबह 9 से 10 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों से अपील की है कि अपने प्रवेश पत्र के साथ अन्य किसी सामग्री का लाना वर्जित है। किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री लेकर न आएं। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे जिससे प्रवेश मिल सके।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले उनकी गहनता से तलाशी ली जाएगी और उनका प्रवेश पत्र देखा जाएगा। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।