फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नकदी-आभूषण चोरी, पुलिस बोली-घर में मिले

Wed, 16 Jul 2025 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। एक घर में चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस गांव जहानगर स्थित इस घर में पहुंची। पुलिस का कहना है कि चोरी गई ढाई लाख रुपये की नकदी और जेवरात घर में ही मिले हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव जहाननगर निवासी पवन मिश्रा ने मंगलवार की देर रात 112 डायल पर कॉल कर घर में चोरी होने की सूचना दी। सूचना पर डायल पुलिस और थाना प्रभारी मुकेश मलिक मौके पर पहुंच गए। पवन ने पुलिस को बताया कि कमरे में रखी अलमारी से चोर ढाई लाख रुपये और जेवरात चोरी कर ले गए हैं। चार्जिंग पर लगा एक मोबाइल फोन भी ले गए हैं।
पुलिस ने घर में ही जांच की तो एक बक्से से ढाई लाख रुपये और जेवरात मिल गए। इस पर पवन ने कहा यह रुपये और जेवरात अलग हैं। चोर अलमारी से नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में परिवार के सभी सदस्यों के बयान अलग-अलग हैं। छानबीन में नकदी और जेवरात घर के बक्से में रखे मिले हैं। गृहस्वामी ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें