मारहरा। कस्बे में थाने से लगभग 200 मीटर की दूरी पर चूड़ी वाली गली में शनिवार की रात को चोरों ने दिलशाद की जनरल स्टोर की दुकान के ताले तोड़कर नकदी एवं सामान साफ कर दिया। बड़ा बाजार निवासी दिलशाद ने बताया कि शनिवार की रात को वह दुकान बंद करके गया था। रविवार की सुबह आकर देखा तो ताले टूटे पड़े थे। चेक करने पर दुकान से कीमती सामान और नकदी गायब मिला है। पुलिस ने दुकान का निरीक्षण कर चोरों की तलाश में आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। दिलशाद ने पुलिस को बताया कि इससे पहले उसकी दुकान में दो बार चोरी हो चुकी है। संवाद