फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: संपूर्ण समाधान दिवस में सामने आया वॉल राइटिंग में धोखाधड़ी का मामला

Sat, 20 May 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में सामने आया वॉल राइटिंग में धोखाधड़ी का मामला
विज्ञापन

आंगनबाड़ी संघ ने बिल वाउचर दिलाने एवं प्रकरण के जांच की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्रों पर वाल राइटिंग में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आंगनबाड़ी संघ की ओर से यह मामला एटा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में रखा।
आंगनबाड़ी संघ की पदाधिकारियों ने लिखित शिकायत देते हुए कहा कि विभागीय वाल राइटिंग के बिल वाउचर नहीं दिए गए हैं। वहीं आंगनबाड़ी से इसके लिए आई धनराशि की पेशगी जमा करा ली गई है। केंद्रों पर अनुपूरक पोषाहार के प्रचार के लिए वाल राइटिंग का 400 रुपया प्रति आंगनबाड़ी के खाते में आया था। जिसको जिले की अधिकांश परियोजनाओं पर डीपीओ के निर्देश का जिक्र करके सीडीपीओ ने पहले ही आंगनबाड़ियों से ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पॉलीथिन पेपर का बना हुआ एक छोटा सा बोर्ड दे दिया गया है। इस बोर्ड पर केंद्र व आंगनबाड़ी का नाम तक अंकित नहीं है। वहीं इसके बिल वाउचर मांगने पर नही दिए जा रहे हैं। अधिकारों का दुरुपयोग कर अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया जा सकता है। आंगनबाड़ी संघ की मांग है कि विभाग द्वारा बोर्ड के बिल वाउचर दिलवाए जाएं ताकि सरकारी धन का समायोजन नियमानुसार किया जा सके। बोर्ड में केंद्र व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का नाम भी लिखवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें