फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बरात में जा रही कार नहर में गिरी, आठ घायल

Wed, 06 Dec 2023 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बरात में जा रही एक कार कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में जिरसमी नहर में गिर गई। इस हादसे में दूल्हा के बहनोई सहित आठ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मिरहची थाना क्षेत्र के गांव श्योराई निवासी रविंद्र की ससुराल वाहनपुर में है। जहां से उसके भतीजे अभिषेक की बरात बुधवार देर शाम फिरोजाबाद के लिए निकली। एक कार में रविंद्र सहित आठ लोग बैठे हुए थे। जैसे ही यह स्कॉर्पियो कार गांव से लगभग 8 किमी आगे पहुंची। जिरसमी नहर के पुल के तेज़ मोड़ पर बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। जिससे सभी लोग घायल हो गए सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकलवा कर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। कार को अचलपुर से भाड़े पर बुलाया गया था। जिसका घायल चालक पुलिस के पहुंचने से पहले मौके से भाग गया। हादसे में रविंद्र व चालक के अलावा सुरेश चंद्र, गंगा राम, सोमेंद्र, अंकित, संजय और अमित कुमार घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें