एटा। पिछले माह गांधी मार्केट में सीवर लाइन खोदाई का कार्य समाप्त हो गया। यहां अभी तक गड्ढे को पाटकर सड़क नहीं बनाई गई है, इससे आए दिन वाहन इसमें फंस जाते हैं।
जल निगम की तरफ से सीवर लाइन डालने के दौरान गांधी मार्केट स्थित सीओ सिटी ऑफिस के सामने मैनहॉल बनाया गया है, जिसके बाद अभी तक वहां पर पक्की सड़क नहीं बनाई गई है। बुधवार शाम को एक युवक की बोलेरो कार इसी कच्चे दलदल में फंस गई।
कार निकलवाने के लिए सीओ सिटी ऑफिस के सामने तैनात पुलिस कर्मी के साथ अन्य लोग मशक्कत करते नजर आए लेकिन कार नहीं निकली। दलदल होने की वजह से रोजाना अन्य वाहन भी फंसते रहते हैं। संवाद