फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विधायक का वाहन पास लगी कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Fri, 17 Apr 2026 09:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार युवकों को राैंद  दिया। हादसे में दो युवकों की माैत हो गई। कार पर विधायक का पास लगा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बाइक सवारों को टक्कर मारने वाली कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगला जसराम गांव के पास एक तेज रफ्तार विधायक का पास लगी हुई कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे गदनपुर निवासी आशीष पुत्र विनोद (24) और रामू पुत्र किशनलाल (25) अपने गांव से शहर की ओर बाइक से जा रहे थे। दोनों लोग नगला जसराम गांव के पास ही पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रामू को इमरजेंसी भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। आगरा में बृहस्पतिवार की देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

ताऊ की बेटी की लगुन चढ़ाने गए थे लोग
परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार को ताऊ की लड़की कविता की लगुन चढ़ाने के लिए सभी लोग अलीगढ़ गए थे। घर पर आशीष और उसकी भाभी मौजूद थी। इसी दौरान वह रामू को लेकर बाइक से शहर किसी काम से चला गया। इस दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन


टोल बचाने के लिए लगा लिया था वाहन पास
कार स्वामी जुगेंद्र सिंह ने बताया कि यह उसने यह कार मैनपुरी से खरीदी थी। वहीं उसके एक दोस्त के मिलने वाले एवरन सिंह लखनऊ सचिवालय में काम करते हैं। उनके द्वारा ही गाड़ी पर विधायक का वाहन पास लगाने के लिए मिला था। टोल बचाने के लिए गाड़ी पर विधायक का पास लगा लिया था। जबकि देहात कोतवाली पुलिस इस बात को छिपाती नजर आई। वहीं बताया कि यह गाड़ी ज्यादातर जसराना के विधायक के काफिले में चलती है। वहीं जब्त की गई फॉर्च्यूनर कार का इंश्योरेंस भी एक्सपायर हो चुका है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की मौके पर और दूसरे की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। -धर्मेंद्र पवार, प्रभारी, देहात कोतवाली
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें