फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में रिक्रूटों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह में रिकरूट को पुरस्कृत करते डीएम सुखलाल साथ में एसएसपी सु? - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के पासआउट होने पर भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह को आरक्षियों की ओर से मार्चपास्ट कर सलामी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तीन जून 2019 से रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। रिक्रूटों को एएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में सीओ सकीट रामनिवास की देखरेख में प्रशिक्षित किया गया। इसमें सिविल पुलिस के 182 और पीएसी के 172 रिक्रूटों को प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन और दायित्वबोध का पाठ पढ़ाया गया। आरआई लक्ष्मण प्रसाद ने अन्य विषयों के प्रशिक्षण के लिए सात आईटीआई, तीन पीटीआई और आरटीसी भी नियुक्त किए गए।
182 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड में प्रथम परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी शुभम कुमार, द्वितीय विजय चौधरी और तृतीय हिमांशु यादव रहे। इन्हें डीएम ने पुरस्कृत किय। अन्य विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में शुभम कुमार, बंटी कुमार, दीपेंद्र कुमार, लक्ष्मी नारायण, जितेंद्र कुमार, सनी कुमार व दीपक कुमार रहे। बाह्य कक्षीय विषयों में प्रथम स्थान पाने वालों में रामविनय, कृष्णवीर सिंह, अशोक कुमार, विक्रांत, प्रशांत चौधरी और प्रिंस कुमार रहे। आरटीसी परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ कैडिट कृष्णवीर सिंह को घोषित किया गया। सभी को एसएसपी की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें