फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चुप्पी तोड़ें, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं

विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान के तहत एक गांव में महिलाओं को जागरूक करती पुलिस टीम। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
एटा। छेड़छाड़, उत्पीड़न या घरेलू हिंसा होने पर चुप न रहें, बिना डर पुलिस से शिकायत करें। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत बुधवार को जिलेभर में पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। गांवों में चौपाल लगाकर संवाद किया गया जबकि स्कूलों में छात्र-छात्राओं को बाल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि अभियान में महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने गांवों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर जागरूकता पंपलेट बांटे। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या पर पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें