फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक, अभ्यर्थियों में आक्रोश; जुलूस निकालकर की नारेबाजी

Mon, 19 Feb 2024 06:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सामने आई तो अभ्यर्थियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर पर अभ्यर्थियों ने जुलूस निकालकर की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए शनिवार और रविवार को लिखित परीक्षा कराई गई। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ हुई है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया के तमाम अभ्यर्थियों ने इस पर सवाल उठाए हैं। एटा में सोमवार को अभ्यर्थियों ने पेपर लीक होने के विरोध में शहर में जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।

विज्ञापन


एक सैकड़ा से अधिक युवा सोमवार को नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे। वहां पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाए। ये भी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के अभ्यर्थी थे। कहा कि 17 और 18 फरवरी को लिखित परीक्षा कराई गई। इसमें कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई कर छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, लेकिन हम लोगों को पता लगा है कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया के माध्यम से लीक हो गया था। 

इस कारण हम परीक्षार्थियों का काफी नुकसान हुआ है। हमें काफी मानसिक प्रताड़ना हो रही है। ऐसे में हम लोगों की मांग है कि परीक्षा को पुन: कराया जाए। जिससे योग्य अभ्यर्थियों को ही अवसर मिल सके। इन सभी बातों का ज्ञापन इन युवाओं ने पहले कलेक्ट्रेट में मौजूद सदर तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय को सौंप दिया, लेकिन बाद में डीएम को ज्ञापन देने की मांग पर अड़ गए और हंगामा करने लगे। 

इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के कार्यालय में घुस गए। उस समय वहां डीएम उपस्थित नहीं थे। वहां मिले एएसडीएम रामनयन को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जुलूस के रूप में वहां से निकले और शहर में भ्रमण किया। छात्र एकता जिंदाबाद, पुलिस भर्ती परीक्षा दोबारा कराओ जैसे नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर पकड़े गए 17 लोग

जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया। पहले दिन शनिवार सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले ही 15 लोगों को पकड़ा था। इनमें से एक कोचिंग संचालक था, जिसने अभ्यर्थियों से पांच-पांच लाख रुपये का ठेका लेकर पेपर आउट कराने और दूसरे लोगों को बैठाकर पास कराने की जिम्मेदारी ली थी। जबकि इसी दिन कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज और रविवार को शहर के जीआईसी में दो संदिग्ध अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया।

एएसडीएम रामनयन ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के कुछ अभ्यर्थी पहुंचे थे, जिन्होंने ज्ञापन दिया है। पेपर लीक होने का आरोप लगाकर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। वहीं से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें