फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क पर खड़ी बसें रोक रहीं वाहनों की रफ्तार, जाम से जूझ रहे लोग

Fri, 16 Oct 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सड़क पर खड़ी बसें शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम का कारण बन रही हैं। जीटी रोड और आगरा मार्ग पर चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। बसों के पीछे वाहनों की कतार लगने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन




दोनों मार्गों पर दिनभर वाहनों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में सड़क किनारे बसें खड़ी होने से अन्य वाहनों के निकलने के लिए जगह कम पड़ जाती है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। कई बार वाहनों की रफ्तार थम जाती है और जाम लग जाता है। जाम में फंसने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है।
वहीं जल्दी आगे पहुंचने की कोशिश में वाहन चालक एक-दूसरे से आगे निकलने का प्रयास करते हैं जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। पैदल राहगीरों को भी सड़क पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आगरा रोड पर इस तरह बसें खड़ी करने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसके बावजूद बस चालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बसों को निर्धारित स्थान पर खड़ा कराने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

रोडवेज बसों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर बसें खड़ी कर यातायात बाधित करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही दो पुलिस आरक्षियों की तैनाती कर संचालन व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाएगा। -प्रदीप यादव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें