फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पटना पक्षी विहार तक नहीं चल सकी बस, पर्यटक परेशान

Sun, 07 Dec 2025 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
रामनिवास सिंह - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल पटना पक्षी विहार तक जाने के लिए मुख्यालय से कोई बस नहीं है। लोगों को निजी वाहनोें का सहारा लेना पड़ता है। मांग के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

जलेसर तहसील क्षेत्र में स्थित पटना पक्षी विहार प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां काफी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। सबसे अधिक पर्यटक दिसंबर से फरवरी के बीच यहां पहुंचते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि इन दिनों प्रवासी पक्षियों का यहां जमावड़ा रहता है। भारत के हिस्सों से ही नहीं विदेशों से भी सर्दियों में पक्षी बहुतायत में आते हैं। इनको देखने तो लोग आते ही हैं, साथ ही पूर्ण इच्छेश्वर महादेव के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके बाद भी यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं नहीं हैं। यही वजह है कि लोगों को यहां तक पहुंचने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बोले लोग-
जिला मुख्यालय से पटना पक्षी विहार तक बस का संचालन किया जाना जरूरी है। परिवहन व पर्यटन विभाग को मिलकर यहां के लिए आवागमन की बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए। - रामनिवास सिंह, जीटी रोड
विज्ञापन

जिले में वैसे भी एक-दे ही ऐसे स्थान हैं जहां जाकर लोग घूम सकते हैं। इसके बाद भी यहां तक आवागमन की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण लोगों को पहुंचने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ता है। - अनुराग कुमार, नगला भजा
वर्जन-
पटना पक्षी विहार तक सीधा रूट न होने के कारण बस संचालन में समस्या होती है। जलेसर डिपो का शुभारंभ होने के बाद यहां के लिए आवागमन की व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। - नरेश कुमार गुप्ता, एआरएम

रामनिवास सिंह- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें