फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिल्ली-फर्रुखाबाद मार्ग पर बढ़ेंगे बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। दिवाली और भैयादूज समेत अन्य त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम दिल्ली और फर्रुखाबाद मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाएगा। त्योहारों के दौरान इन मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसों में भीड़ बढ़ जाती है। इसे देखते हुए निगम ने यात्रियों को राहत देने के लिए अतिरिक्त फेरे लगाने की योजना बनाई है। त्योहारों पर बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और फर्रुखाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों से अपने घरों को लौटते हैं। वहीं त्योहार मनाने के बाद नौकरी और कामकाज के लिए वापस जाने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में बसों के फेरे बढ़ने से आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलती है। परिवहन निगम की योजना के तहत प्रमुख मार्गों पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे इससे यात्रियों को बसों के लिए अधिक देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और आवागमन में सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें