फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवक को खिड़की से लटकाकर दौड़ती रही बस, वीडियो वायरल

Tue, 07 Apr 2026 09:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
युवक को ​खिड़की पर  लटकाकर बस को दौड़ाता चालक। सा्रेत- वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बसों में आगे निकलने की होड़ में वाइक सवार चपेट में आने से घायल हो गया। घायल युवक ने बस को रोकने का प्रयास किया। तो चालक ने बस दौड़ा दी। युवक को खिड़की से लटकाए हुए वह कुछ दूरी तक बस को दौड़ता रहा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जीटी रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय से आगे कोतवाली देहात क्षेत्र में बस के साथ दौड़ते युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों ने बताया कि दो रोडवेज बसें एक-दूसरे को ओवरटेक करने की जिद में तेज रफ्तार से भाग रही थीं। इसी दौरान सड़क किनारे बाइक सवार अजय अपने साथियों के साथ खड़े थे। अजय का कहना है कि बसों की रफ्तार देखकर उन्होंने बाइक साइड में कर दी थी लेकिन इसके बावजूद एक बस चालक ने नियंत्रण खोते हुए बाइक में टक्कर मार दी।
अजय ने बताया कि हादसे के बाद जब उन्होंने बस को रुकवाने की कोशिश की तो चालक ने बस की गति और बढ़ा दी। इसी दौरान घायल अजय बस की खिड़की पर लटक गए और चालक बस को दौड़ाता रहा। कुछ देर बाद वह गिर गए और बस के पहिये से बाल-बाल बच गए। इधर चालक बस को दौड़ाकर ले गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें