एटा। जलेसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने सदन में जलेसर में बस डिपो व कोर्ट बनवाने की मांग की। विधायक संजीव दिवाकर ने विधानसभा में कहा कि जलेसर में पिछले 70 साल से खारे पानी की समस्या बनी हुई थी। मुख्यमंत्री के सहयोग से 26 करोड़ रुपये की लागत से इस समस्या से निजात दिलाएं।
जलेसर में एक जिला एक उत्पाद योजना में घुंघरू, घंटी, पायल की विदेशों में खनक है। क्षेत्र में कोई बस डिपो नहीं होने की वजह से रोजगार की स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने मुख्यमंत्री से एक डिपो, कोर्ट बनवाने व पटना पक्षी विहार के सौंदर्यीकरण की भी मांग की। साथ ही कहा कि किसानों को 10 घंटे की जगह 16 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए। संवाद