फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्निंग बस बनने से बची रोडवेज की बस

Tue, 28 Feb 2017 11:57 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
रोडवेज बस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
माल गोदाम चौराहे पर मंगलवार को एटा डिपो की बस में अचानक आग लग गई। इंजन से धुआं निकलता देख सवारियां चीखने-चिल्लाने लगी। जान बचाने को लोग बदहवास से बस से कूदने लगे। हालांकि मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इस दौरान चौराहा पर हड़कंप मचने से करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
एटा डिपो की रोडवेज बस कासगंज से यात्रियों को लेकर चौराहे तक पहुंची। चौराहा पर भी एटा जाने के लिए यात्री बस में सवार हो रहे थे, तभी अचानक बस के इंजन के पास से धुआं उठने लगा और आग लग गई। बस में सवार यात्री आग लगते देखकर बस से कूदने लगे। इससे वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार एवं भगदड़ मच गई। चौराहा के दुकानदार एवं आसपास के बाल्टी, डिब्बे आदि से पानी लेकर आग बुझाई। चालक प्रवीण ने बताया  कि इंजन के पास वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बस में आग लगने की घटना से नदरई गेट, सर्कुलर रोड, मालगोदाम रोड व गांधी मूर्ति मार्ग पर वाहनों को रोक दिया गया। आग के बुझने के बाद लोगों को धक्का लगाकर बस को सड़क किनारे किया। इस बीच वहां जाम लगा गया था। सर्कुलर रोड से बिलराम गेट  और नदरई गेट से मिशन हास्पिटल तक वाहनों की लाइन लग गई थी। पुलिस के काफी देर पसीना बहाने के बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें