सराफा कारोबारियों ने शनिवार को अर्धनग्न प्रदर्शन किया। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को संबोधित ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ को सौंपा।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए जेवर उत्पादन कर और पैन कार्ड अनिवार्यता का फैसला वापस नहीं लिया जाता। तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के निर्देश पर अब यह हड़ताल 10 अप्रैल तक चलेगी। युवा जिलाध्यक्ष जीतू सोलंकी ने बताया शनिवार को व्यापारियों ने घंटाघर पर अर्धनग्न प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में अशोक चौहान, अनिल गुप्ता, प्रमोद कुमार, विवेक कुमार, सुरेश मराठा, सुभाष आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों ने चाय बेच जताया विरोध
अलीगंज। सराफा कारोबारियों ने शनिवार को चाय बेचकर विरोध जताया। नगर में 11 दिन से सराफा कारोबारियों की हड़ताल जारी रहने से कारोबार ठप पड़ा है। संघ अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार काला कानून वापस नहीं लेगी व्यापारियों का आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि 25 मार्च तक सराफा कारोबार बंद रहेगा और अगली रणनीत के लिए बैठक कर आगे के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। महामंत्री विनोद आर्य, राजेश कुमार वर्मा, मनोज जैन, सूर्यकांत गुप्ता ,राजेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
एपीएल कार्ड नहीं बनवाने का आरोप
अलीगंज। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दो रुपये प्रति किग्रा गेहूं और तीन रुपये प्रति किग्रा चावल मिलने की घोषणा पर पुराने एपीएल और बीपीएल कार्ड धारकों की सूची में नाम दर्ज कराने का काम डीलरों को सौंपा गया। नगर निवासी संजीव, सियाराम, आशीष का आरोप है कि राशनडीलर ने अपने चहेतों के सूची में नाम दर्ज कराए हैं। आरोप है कि पूरा खेल जिला पूर्ति कार्यालय की मिली भगत से हुआ है। इसके चलते सैकड़ों पात्र योजना के लाभ से वंचित हैं। आशीष कुमार, सुनील कुमार का आरोप है कि सूची में नाम दर्ज कराने के लिए राशन डीलर को आधार कार्ड, पासबुक, फोटो दिए लेकिन उनके नाम सूची में दर्ज नहीं हुए।