सांड का रेस्क्यू करते भारतीय हिंदू परिषद गौ रक्षा दल के पदाधिकारी। स्रोत गोरक्षा दल
- फोटो : सांड का रेस्क्यू करते भारतीय हिंदू परिषद गौ रक्षा दल के पदाधिकारी। स्रोत गोरक्षा दल
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव समदपुरा में एक सांड़ ने बुधवार को खेतों पर जा रहे चार लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलाकर सांड को पवांस गोशाला भिजवाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत में सांड़ को पकड़ा जा सका।
भारतीय हिंदू परिषद गो रक्षा दल के जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को शीतलपुर ब्लॉक के गांव समदपुरा में एक सांड़ ने किसान जयपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, कपूरी देवी, चंदन सिंह के ऊपर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे और कोतवाली देहात पुलिस भी पहुंच गई।
किसान जयपाल सिंह की तीन जगह से हाथ की हड्डी टूट गई और मुंह से खून निकल रहा था। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। यहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल जयपाल को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। बाकी सभी का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।
कोतवाली देहात प्रभारी अमित कुमार ने रेस्क्यू टीम को सूचना दी। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर सांड़ को काबू में किया। इसके बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अनिल कुमार सिंह के आदेश पर पवांस गोशाला में इसको पहुंचाया गया।