पहले दिन की बीटीसी परीक्षा में दस अनुपस्थित
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय के तीन परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई बीटीसी परीक्षाओं का पहला दिन शांतिपूर्ण रहा। पंजीकृत 1615 परीक्षार्थियों में से दस अनुपस्थित रहे।
2014 बीटीसी के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा जिला मुख्यालय के तीन परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुईं। डायट प्राचार्य ने नामित पर्यवेक्षकों की निगरानी में संपन्न परीक्षा शांतिपूर्ण रही। दस परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरचंदपुर कलां के प्राचार्य मनोज गिरि के अनुसार नामित पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न परीक्षाओं में दस परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शेष 1605 परीक्षार्थी शामिल हुए।
परीक्षा केंद्र पंजीकृत परीक्षार्थी अनुपस्थित
पीपीएस कालेज 515 03
एसके कालेज 600 04
श्रीमती रामश्री महिला 500 03