एटा। सोमवार से बीटीसी की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रहीं है। इसके लिए शहर के 10 माध्यमिक विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। जहां साढ़े छह हजार के करीब प्रशिक्षु परीक्षा देंगे। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।
उपशिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाली बीटीसी की परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके लिए जीआईसी सकीट रोड, जीजीआईसी, वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, प्रिंटिस इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, जीजीआईसी लालगढ़ी, वर्णी जैन इंटर कॉलेज, महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा तीन से शुरू होकर पांच जुलाई को संपन्न होगी। जबकि तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा छह से शुरू होगी और आठ जुलाई को संपन्न होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए दस पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। वहीं तीन सचल दल भी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।