फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो महीने के लिए शहर में वाहनों की नो एंट्री

Mon, 03 Jul 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सावन मास में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन किया गया है। ऐसे में दो महीने तक शहर में बाहर से आने वाले भारी व हल्के वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद, अलीगंज से एटा की ओर आने-जाने वाले भारी वाहन एटा बाईपास से कुरावली, घिरोर, शिकोहाबाद होते हुये आगरा के लिए आवागमन करेंगे। हल्के वाहन बाईपास होते हुए अपने गंतव्यों को जाएंगे। अलीगंज से बागवाला, एटा होते हुए मार्ग पर केवल कांवड़ियों से संबंधित वाहनों का ही आवागमन होगा।

कानपुर, मैनपुरी, मलावन से एटा की ओर आने-जाने वाले भारी और हल्के वाहन एआरटीओ ओवरब्रिज से बाईपास होते हुए जाएंगे। अलीगढ़, सिकंदराराऊ से एटा की ओर आने-जाने वाले भारी व हल्के वाहन चौथे मील से ओवरब्रिज, एटा से बाईपास होते हुए अपने गंतव्यों को जाएंगे। शिकोहाबाद से एटा की ओर आने-जाने वाले भारी वाहन शिकोहाबाद से घिरोर, मैनपुरी होते हुए गंतव्यों को जाएंगे। हल्के वाहन जसराना, घिरौर, मैनपुरी होते हुए जाएंगे। एटा से रिजोर, जसराना, शिकोहाबाद होते हुए कांवड़ियों से संबंधित वाहनों का ही आवागमन होगा।
विज्ञापन


टूंडला से एटा-बदायूं, बरेली की ओर जाने वाले भारी टूंडला बाईपास फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, घिरोर, कुरावली से एटा बाईपास गंजडुंडवारा कट से पटियाली होते हुए जाएंगे। हल्के वाहन अवागढ़ से जलेसर, सिकंदराराऊ होते हुए जाएंगे। एटा से जावड़ा, बसुंधरा, अवागढ़ होते हुए कांवड़ मार्ग रहेगा। बरेली, बदायूं से एटा-आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन बाईपास गंजडुंडवारा कट को देहात पटियाली, घिरोर, शिकोहाबाद होते हुये जाएंगे। हल्के वाहन सहावर, अमांपुर, एटा बाईपास होते हुए जाएंगे। कासगंज, मिरहची से एटा होते हुए कांवड़ मार्ग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें