फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बसपा पदाधिकारियों ने एसएसपी से मिलकर की कार्रवाई की मांग

Thu, 20 Mar 2025 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जलेसर थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले हुई मारपीट की घटना के मामले में बृहस्पतिवार को पीड़ितों के साथ बसपा पदाधिकारी पुलिस कार्यालय पहुंचे। एसएसपी श्याम नारायण सिंह से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी सहित अन्य पदाधिकारी पीड़ितों को लेकर एसएसपी से मिले। बताया कि जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला घनश्याम का मनीष कुमार जाटव परिवार सहित उर्स देखकर गाड़ी से लौट रहा था। जयचंद्र आदि लोगों ने रास्ते से न निकलने की धमकी दी और हमला कर दिया।
गाड़ी की तोड़फोड़ कर दी और उसे व उसके परिजन को पीटकर घायल कर दिया। मां के गले से चेन तोड़ ली। जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। आरोप लगाते हुए बताया कि वह थाने में गया तो वहां मौजूद दरोगा ने उसका प्रार्थनापत्र न लेकर बोल-बोलकर दूसरा प्रार्थनापत्र लिखवाया और मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी गांव में नहीं घुसने दे रहे हैं। एसएसपी ने कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें