सरकार की नीतियों के खिलाफ बीएसएनएल कर्मचारी लामबंद, हड़ताल किया
- फोटो : Amar Ujala
भारत संचार निगम लिमिटेड कर्मचारी यूनियन ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल रखी।
एनएफटीई शाखा सचिव पुत्तू लाल ने कहा कि सरकार कर्मियों के हितों को लगातार नजर अंदाज कर रही है।
बीएसएनएल कंपनी के दो टुकड़े करके एक अलग से टावर कंपनी बनाना चाहती है। सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के हित में नहीं है। बीएसएनएनएल एम्प्लॉयज यूनियन के सचिव मुकेश बाबू ने कहा कि बीएसएनएन कि हितों की रक्षा के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी एकजुट है।
इस दौरान एनपी सिंह, सीडी सिंह, दिवाशंकर सारस्वत, राजेद्र सिंह, रामेश्वर दयाल, अखिलेद्र प्रताप सिंह, उमाशंकर, रक्षपाल सिंह, बनबारी लाल, सुम्मेरी लाल वर्मा, साहव सिंह, अतहर अहमद खान, ब्रजवाला, भगवान देवी, मोहरश्री आदि रहे।