फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित बीएसएफ जवान ने दिल्ली में दम तोड़ा, सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
अवागढ़ के गांव नगला खमानी मृतक सैनिक- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
अवागढ़। कैंसर से पीड़ित बीएसएफ जवान रवेंद्र सिंह का उपचार के दौरान शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया। रविवार सुबह बीएसएफ वाहन से जवान का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन

नगला खमानी निवासी 30 वर्षीय रवेंद्र बीएसएफ जवान के रूप में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात थे। कैंसर की जानकारी मिलने के बाद इन्हें दिल्ली के शांति मुकंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। बीएसएफ इंसपेक्टर बलवान सिंह के नेतृत्व में नौ जवान शव को लेकर रविवार सुबह गांव पहुंचे।
जहां सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन को निकटवर्ती गांवों के भी हजारों लोग पहुंचे। पूरे गांव में शोक का माहौल दिखाई दिया। रवेंद्र ने छह वर्षीय बेटी तान्या, डेढ़ वर्षीय पुत्र रजित व बिलखती पत्नी को छोड़ा है। इस अवसर पर कोतवाल अजीत सिंह, ब्लाक प्रमुख लालकांत यादव, शिशुपाल कल्लू, हीरेश यादव, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें