फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहाने गए सगे भाई डूबे: घर में मची चीख-पुकार, पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश करने में जुटी

Wed, 31 May 2023 07:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में नहर में नहाने गए दो सगे भाई डूब गए। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश करने में जुटी है। 
विज्ञापन
Etah: नहर में डूबे भाइयों की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार को नहर में नहाने गए दो भाई डूब गए। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। 

लोग बचाने कूदे लेकिन सफलता नहीं मिली

घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के जिरसमी गांव की है। गांव निवासी सूजरपाल सिंह के पुत्र सक्षम (8) और यश (6) गंगा दशहरा के अवसर पर नहर में नहाने गए थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों भाई डूबने लगे। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर तैराकी जानने वाले लोग उन्हें बचाने के लिए कूदे लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बड़े भाई पवन ने बताया कि दोनों भाई गांव के ही अन्य बच्चों के साथ नहर में नहाने के लिए घर से दोपहर में निकले थे। दोनों बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख

पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश करने में जुटी

सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों को ढूंढने के प्रयास कर रही है। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें