एटा। थाना कोतवाली देहात में एक महिला ने ब्रजकिशोर निवासी कमसान सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 25 सितंबर 2023 को कमरे में घुसकर ननदोई ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। जब इस घटना की जानकारी उसने अपने पति को दी। तो पति और ननद ने मिलकर बुरी तरह से पीटा।
थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपी महिला का रिश्तेदार है। विवाह के बाद से ही महिला आरोपी के यहां रह रही थी। महिला का आरोप है कि 25 सितंबर 2023 को उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया। जब घटना के बारे में पति और ननद को बताया तो उन लोगों ने बुरी तरह से पीटा। सीओ अमित कुमार राय ने बताया कि मामले की तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद