फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बालक वर्ग बॉक्सिंग ट्रायल आज

Wed, 31 May 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गोरखपुर में 15 से 18 जून तक खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक वर्ग में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन व ट्रायल्स पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार शाम को 5 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी समस्त मूल प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं।
विज्ञापन




जिला उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में 1 जून को शाम 5 बजे से होगा। वहीं मंडल स्तरीय ट्रायल 2 जून को अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम 4 बजे से होगा। इसके बाद प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 15 से 18 जून तक गोरखपुर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें