फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खौलते पानी की बाल्टी में गिरा बालक, जिस तरह तड़प-तड़प कर हुई मौत; कांप गए घरवाले

Sun, 02 Nov 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक हृदयविदारक हादसा हुआ। खौलते पानी की बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
मृतक आयुष का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतावली देहात के गांव विजाैरी में रविवार को तीन साल के बच्चे की खाैलते पानी की बाल्टी में गिरने से माैत हो गई। परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव विजौरी निवासी संजय ने बताया कि भाभी ने रविवार की सुबह पानी को बिजली की रॉड से गर्म करके बेड के पास रख दिया था। तभी भतीजा आयुष (3) वहां आया और बेड पर चढ़ गया। खेलते समय अचानक से पैर फिसलने से वह खौलते हुए पानी में सिर के बल गिर पड़ा। इसमें वह बुरी तरह झुलस गया। यह देखकर परिजन ने उसको पानी से निकाला और मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दाैरान उसकी मौत हो गई।

संजय ने बताया कि आयुष के पिता मुकेश राजस्थान के जयपुर में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। आयुष दो बहनों में इकलाैता भाई था। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को ले गए। कोतवाली देहात प्रभारी ने कहा कि हमारे पास ऐसी कोई सूचना नहीं आई है फिर भी पता करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें