फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चराने गए दो किशोरों की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
गांव नरैरा में डूबने से मरे बच्चे का फाइल फोटो- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देेहात क्षेत्र के गांव नरैरा में शुक्रवार शाम करीब तीन बजे तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी किशोरों के परिजनों को दी। दो किशोरों की मौत से ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

3गांव नरैरा निवासी अनिल कुमार का 15 वर्षीय पुत्र नीतेश और मंटू का 14 वर्षीय पुत्र राहुल भैंसों को चराने खेतों की ओर गए थे। खेतों में चरते-चरते भैंस तालाब किनारे पहुंच गईं। इस दौरान राहुल की भैंस तालाब में फंस गई। उसे निकालने के प्रयास में राहुल तालाब में गिर गया। इसके बाद राहुल को बचाने के लिए नीतेश ने तालाब में छलांग लगा दी।
हालांकि नीतेश राहुल को नहीं निकाल सका और खुद भी डूब गया। दोनों को डूबता मौके पर मौजूद छोटे बच्चों ने ग्रामीणों और किशोरों के परिजनों को जानकारी दी लेकिन ग्रामीणों और परिजनों के पहुंचने से पहले ही दोनों डूब चुके थे। ग्रामीणों ने बमुश्किल दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया है कि जवाहर तापीय परियोजना के लिए रेलवे लाइन बनाई जा रही है। इसके लिए मिट्टी काटकर तालाब बना दिया गया है। ग्रामीणों ने प्रधान और लेखपाल पर तालाब की मिट्टी बेचने का आरोप लगाया।
सूचना पर सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख बजीर सिंह यादव, तहसीलदार दुर्गेश यादव और क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंच गए। नेताओं ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें