फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर मनाया जायेगा पार्टी मुखिया का जन्मदिन

Sat, 07 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को सपा की मासिक बैठक बिलराम गेट स्थित कार्यालय उर्मिला पैलेस पर हुई। बैठक में आगामी 22 नवंबर को पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस को  बूथ स्तर पर मनाने पर चर्चा हुई। अंत में पंचायत चुनावों में सफलता प्राप्त करने वाले पार्टी के नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को सहयोग व मेहनत से पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिली है। ग्रामीण अंचलों से आया यह जनादेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूती देना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस को बूथ स्तर पर पूरी धूमधाम के साथ मनाने और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को आम आदमी तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिससे आगामी विधान सभा चुनावों में भी पार्टी को जीत मिले। बैठक को कैप्टन राज गुप्ता, मीडिया प्रभारी पंडित प्रदीप रघुनंदन, अजंट सिंह यादव, रघुनाथ सिंह यादव, बिजेंद्र सिंह गौर, रामनरेश यादव, केपी सिंह, लक्ष्मण सिंह, डा. शमशाद अख्तर, डा. फारुख, रेशमा देवी, अभय यादव, राजकुमार राघव, हसमत अली, मुफीद अहमद, मौहम्मद नाजिम सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें