फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने तीन वर्षीय बालिका को रौंदा, मौत

Sun, 22 Mar 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 सड़क पार करते समय तीन वर्षीय मासूम को बोलेरो ने रौंद दिया। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पिता ने नामजद चालक के विरुद्ध दर्ज कराई है। वहीं टैंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन



गांव गादरी निवासी दीपक की तीन वर्षीय बेटी शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर से बाहर निकल सड़क पार कर रही थी, तभी गांव से दूध लेकर जा रही बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। बालिका की मौके  पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पिता ने चालक विनोद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार राजेश निवासी जीसुखपुर बागवाला को गांव में ही टैंपो चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें