फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पड़ोसी के घर खेलने गए बालक पर गिरा खौलता दूध

Thu, 14 Nov 2024 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला गोकुल में पड़ोसी के घर खेलने गए ढाई वर्षीय बालक के ऊपर खौलता हुआ दूध गिर गया। जिससे बालक बुरी तरह से जल गया। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगला गोकुल निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका ढाई वर्षीय भतीजा सनी पड़ोस के घर में खेल रहा था। वह रोज की तरह मंगलवार को भी उनके घर पर खेलने गया था। बच्चों के साथ खेलते-खेलते अचानक ही आंगन में बरोसी (अंगीठी) पर खौल रहे दूध के पास पहुंच गया।
किसी तरह हिलने-डुलने के कारण बरोसी लुढ़क गई और हांडी में खौल रहा दूध सनी के ऊपर गिर गया। इसकी वजह से सनी बुरी तरह से जल गया। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसको लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने सनी की हालत को नाजुक देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद आगरा रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें